दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। रामनगर स्थित चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में कक्षा 8वीं एवं 9वीं के विद्यार्थियों के लिए जीवन कौशल विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य विषय अच्छी जीवन शैली जिसके माध्यम से बच्चों को सकारात्मक सोच,आत्म-विश्लेषण और अच्छे जीवन के सूत्रों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में राजेश रमानी (भोपाल) एवं रेनू अतिथि रहे। दोनों वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास और अच्छे गुणों के साथ करने की प्रेरणा दी।
व्याख्यान के दौरान बच्चों को रचनात्मक गतिविधि दी गई। उन्हें माई बटर लाईफ शीर्षक से एक नोटबुक तैयार करनी थी। जिसमे नोटबुक के पहले पृष्ठ पर पेन से अपने अच्छे गुणों को और दूसरे पृष्ठ पर अपनी बुरी आदतों को लिखना था। इसका उद्देश्य था कि बच्चे स्वयं के व्यवहार को समझें और उसमें सुधार लाएँ।
अतिथियों ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें बताया कि अनुशासन, ईमानदारी, समय का सदुपयोग और सहानुभूति जैसे जीवन मूल्य कैसे एक व्यक्ति को सफल और सुखी बना सकते हैं। कार्यक्रम की पूरी प्रक्रिया संवादात्मक और प्रेरक रही।
विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक चंद्रा, प्रधानाचार्या पूनम चंद्रा ने दोनों अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जीवन कौशल कार्यक्रम बच्चों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि आगे भी ऐसे व्याख्यान छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय की ओर से आयोजित किए जाएंगे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies