News

09-07-2025 21:57:04

पुत्रवधू से छेड़छाड़ का आरोप-गांव के ही युवकों के खिलाफ दी तहरीर...

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर निवासी एक महिला ने गांव के युवकों पर उसकी पुत्रवधू से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। मामले की तहरीर महिला द्वारा पुलिस को दी गई है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

टोडा कल्याणपुर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 जुलाई के सुबह वह अपने काम पर गई थी और घर में उसके पुत्र बधू अकेली थी तभी गांव के दो युवक घर में आए और उल्टी सीधी बातें बोलकर उसे परेशान करने लगे। महिला ने युवकों के खिलाफ कारवाई की मांग की है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies