News

10-07-2025 18:01:55

प्रधानमंत्री की घोषणा क्षय रोग मुक्त भारत को जमीनी सतह पर ले जाना हमारा उद्देश्य : डॉ. अजय भार्गव....


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। भारत विकास परिषद का उद्देश्य स्वस्थ समाज, एवं अपनी संस्कृति संस्कार के अन्तर्गत 10जुलाई को भाविप के स्थापना दिवस के मौके पर देश को क्षति रोग से मुक्त करने का संकल्प लेकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रुड़की के अन्तर्गत 25 क्षय रोग से ग्रसित मरीजों को 6माह के लिए गोद लेकर उनके लिए उचित आहार के अन्तर्गत 6माह के लिए पोषक एवं पोष्टिक आहार दिया गया। कार्यक्रम संयोजक  डॉ. अजय भार्गव ने कहा हम क्षय रोग मुक्त कर अपने शहर को स्वस्थ बनाने के लिए कार्य करते रहेंगे। शाखा अध्यक्ष ई. राकेश गर्ग ने कहा कि मुझे अपनी शाखा के प्रत्येक सदस्य पर गर्व है। जो इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए स्व इच्छा आर्थिक सहयोग करते हैं। जिससे हम इस प्रकार के जन हित के कार्य करने में समर्थ होते हैं। सह संयोजक डॉ. सुधीर चौधरी ने सभी क्षय रोगियो को नियमित रुप से उचित पोष्टिक आहार लेने पर जोर दिया। सचिव विकास गोयल ने कहा जीवन श्रेष्ठ है इसे स्वस्थ रखना हमारा उद्देश्य है। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने भारत विकास परिषद समर्पण शाखा के जनहित के कार्य में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. श्रीवास्तव, डॉ. राजीव गोयल, हर्ष प्रकाश काला, डॉ. सुवीर सिंह, बीना सिंह, आर डी सिंह, उमेश चन्द्र सिंघल, डॉ. हेमलता सिंघल, सुरेंद्र कुमार, हास्पिटल कर्मचारी में विनोद नेगी, आशीष शर्मा, आदि का सहयोग रहा।


Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies