News

11-07-2025 17:17:00

खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। सुभाष नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।


 खाटू श्याम मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर मंदिर में सुबह कथा और हवन किया गया। शाम को गुरु पूजन के साथ कीर्तन एवं बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसे लोगों ने बहुत सराहा और हर्ष सैनी, सपना सैनी, आयुषी सैनी, राशि सैनी द्वारा बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया। सैनी परिवार ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों को नगद पुरुस्कार के साथ प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में खुशी जोशी, गरिमा भारद्वाज, खुशी शर्मा, आयुषी सैनी, वंशिका सैनी, समर भारद्वाज, कृष्ण सैनी ने भाग लिया।

इस मौके पर आचार्य रजनीश शास्त्री, संजय प्रजापति, पार्षद यदुर प्रजापति, सतीश चौधरी, सुशील चौधरी, कृष्ण भटनागर, शुभम भटनागर, एडवोकेट शिवम जिंदल, एडवोकेट शुभम जिंदल, शोभित गुप्ता, गीता बंसल, अनीता भटनागर, हेमलता भटनागर, अमर देवी रावत, वंदना पैन्यूली, भावना पैन्यूली, ज्ञानचंद शर्मा, शालू शर्मा, दर्शनी मधुवाल, नीरज तोमर, रश्मि तोमर, सुनीता चौधरी, पूनम शर्मा, निर्मला जोशी आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies