News

16-07-2025 06:36:50

आज 16 जुलाई दिन बुधवार कैसा रहेगा आपका दिन-जानिए राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। अपना हुनर दिखाने का मौका मिल सकता है। गुस्सा करने से बचें, अन्यथा आपका गुस्सा स्थिति को और खराब कर सकता है। संतान पक्ष की कुछ नकारात्मक बात पता लगने से मन थोड़ा चिंतित हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।


वृष::आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी कोई पुरानी चिंता और तनाव दूर होने की संभावना है। भाइयों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। दिन आगे बढ़ने के साथ ही आज किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच कुछ अनबन उत्पन्न हो सकती है। व्यापार से जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देना आपके लिए अति आवश्यक है।


मिथुन::आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को किसी विशेष प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। आपकी वाणी और अभिनय शैली से लोग प्रभावित होंगे। सही समय पर सही काम न करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। सभी कार्यों में धैर्य बनाए रखना होगा।


कर्क::आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन आपकी खास लोगों से मुलाकात होगी। आपके मन में जो भी सपने हैं, उन्हें साकार करने का अभी सही समय है। घर में अचानक किसी मेहमान का आगमनचिंता और नकारात्मकता का कारण बन सकता है। पड़ोसियों से संबंध खराब करने से बचें। व्यापार करने वाले जातकों को व्यवसाय से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय अचानक लेने पड़ सकते हैं।


सिंह::आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी योग्यता और उचित कार्य प्रणाली आपको अपने काम में और गति प्रदान करेगी। युवा अपनी लापरवाही के कारण व्यावसायिक मामलों में धोखा खा सकते हैं। बाहरी लोगों को अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में हस्तक्षेप न करने दें।


कन्या::आज आपकी योग्यता के अनुसार सही परिणाम प्राप्त होंगे। आज के दिन अचानक से कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप जिम्मेदारियों के बोझ तले दबे रहेंगे, जिसे ठीक से पूरा न कर पाने के कारण मन उदास रहेगा। व्यावसायिक मामलों में आपकी समझ और योग्यता आपको सफलता दिलाएगी।


तुला::आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप अपनी कला से कार्यक्षेत्र में अच्छी जगह बना पाएंगे। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज किसी भी कार्य को उत्साह से करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां हैं, तो आपको उन्हें समय रहते पूरा करना होगा। आप अपने लक्ष्य को साथ ले कर चलें, लापरवाही करने से बचें।


वृश्चिक::आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी परिजन के साथ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपको वाणी पर नियंत्रण रखकर बोलना होगा। कुछ महत्वपूर्ण मामले आज के दिनसुलझ सकते हैं। करियर को लेकर कुछ चिंता चल रही थी, तो उससे आज छुटकारा मिलेगा।


धनु::आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में कुछ नयी तकनीकों को अपनाना होगा। किसी जरूरी काम के लिए सलाह मशवरा करना  आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई में फंस सकते हैं। परिजनों से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी  बातचीत के जरिए समाप्त होगी।


मकर::आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत रहेंगे और नए संपर्कों से भी आपको लाभ मिलेगा। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी से कोई बात न छुपाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है।


कुंभ::आज का दिन खुशियां से भरा रहने वाला है। अपने घर की साज सज्जा पर पूरा जोर देंगे और जीवन साथी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सभी सदस्यों के साथ व्यस्त रहेंगे।


मीन::आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि कोई कानूनी मामले चल रहे हैं तो उनमें गति आएगी। परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जीवनसाथी से आज किसी बात पर झड़प हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies