News

17-07-2025 17:01:10

पुरानी तहसील में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। सुभाष गंज मंडल में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। जिसमे फलदार, छायादार, आदि के पौधे रोपे गए।


पुरानी तहसील में पौधा रोपण किया गया। इस मौके पर आम, अमरूद, नीम, शहतूत आदि के पौधे लगाए गए। अवनीश शर्मा ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ-साथ मनुष्य जीवन को भी सुरक्षित करना है। इसलिए हमे अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे तो ऑक्सीजन के मात्रा भरपूर होगी। जिससे हमारा और हमारी आने वाली पीढ़ियों का जीवन सुरक्षित होगा।

इसलिए हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। एक पौधा लगाने का मतलब है 100 पुत्रों के समान मनुष्य को पेड़ पौधों का लालन-पालन अपने पुत्र के समान ही करना चाहिए। इस मौके पर देवी सिंह राणा, संदीप गर्ग, नीलकमल शर्मा, रामगोपाल शर्मा, राजेंद्र उपाध्याय, देव कुमार धीमान, बृजभूषण धीमान आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies