News

18-07-2025 05:58:53

आज 18जुलाई दिन शुक्रवार कैसा रहेगा आपका दिन-जानिए राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। लेकिन ऑफिस में किसी विवाद में पड़ने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। छात्रों के लिए विदेश में जाकर शिक्षा ग्रहण करने का योग बन रहा है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपकी कामयाबी से कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा किसी के साथ अपना प्लान शेयर न करें।


वृष::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के किसी सदस्य से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। जिसके जरिए रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने से पहले किसी सीनियर व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रमोशन का योग बन रहा है।


मिथुन::आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। ऑफिस में आपके कार्य की सराहना होगी। प्रमोशन का भी योग बन रहा है। लेकिन दफ्तर में कुछ लोगों को आपकी कामयाबी से परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी विवाद में न पड़े। नए कारोबार की शुरूआत करने के लिए दिन अच्छा है। घर के बड़ों की सलाह से शुरू किए गए कार्य में निश्चित सफलता मिलेगी। आप अपने स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।


कर्क::आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। किसी संपत्ति मकान, दुकान आदि में इनवेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है। भविष्य में काफी फायदा होगा। घर पर परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से किसी बात पर आपकी बहस हो सकती है। वाणी में संयम बनाए रखेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। 


सिंह::आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। मन को शांत रखने की जरूरत है। किसी से बातचीत के साथ करते समय वाणी पर कंट्रोल रखें, वरना कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सुसराल पक्ष के साथ चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है। घर पर परिजनों का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज के दिन खर्चों को कंट्रोल में रखना होगा।


कन्या::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। खर्चों को कंट्रोल में रखने की जरूरत है। संतान पक्ष की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। किसी नए बिजनेस की शुरूआत करने के लिए दिन अच्छा है। कारोबार में वृद्धि होगी। काफी लंबे समय से चला आ रहा विवाद खत्म हो सकता है। वाणी पर संयम बनाए रखें। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। छात्रों पर मानसिक बोझ बढ़ सकता है।


तुला::आज का दिन बेहतर रहेगा। बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। जिससे आर्थिक स्थिति में जबरदस्त वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी मे कार्यरत लोगों दिन अच्छा है। जीवनसाथी से कोई बात न छिपाए। बेहतर होगा उनसे सबकुछ शेयर करें। संतान की धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। किसी की राय पर अमल करने से पहले सोच-विचार कर लें।


वृश्चिक::आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इनकम के के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे। विवाह का योग बन रहा है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। नए प्रोजेक्ट को लॉन्च करने के लिए दिन अच्छा है। जिस कार्य को हाथ में लिया है ऊसे पूरा करें। कामयाबी जरूर मिलेगी। छोटे कारोबारियों को अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। किसी भी विवाद में न पड़े, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।


धनु::आज का दिन सामान्य रहेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। किसी यात्रा पर जाने का प्लान फिलहाल के लिए कैंसिल कर दें। परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा। कहीं से डूबा हुआ धन वापिस मिल सकता है। सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर पर बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।


मकर::आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। साथ ही सीनियर्स आपके कार्य की सराहना करेंगे। प्रमोशन का भी योग बन रहा है। किसी को भी पैसे उधार देने से पहले अच्छी प्रकार से सोच लें। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके कार्यों की वजह से समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे।


कुंभ::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। धन का लाभ होगा। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता खत्म हो सकती है। परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। किसी भी विवाद में न पड़े, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।


मीन::आज का दिन शुभ रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए बिजनेस की शुरूआत करने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। मन शांत रहेगा। लेकिन किसी गलत व्यक्ति की बातों में आकर कोई फैसला न लें। वरना भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों को अपनी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies