News

11/14/2025 6:39:51 PM

प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक-उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 का हुआ समापन...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। बीएसएम इंटर कॉलेज में आयोजित उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय कला उत्सव का भव्य समापन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। राज्य के 13 जनपदों से आए लगभग 340 प्रतिभागियों ने 13 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ममतेश शर्मा ने की।


दो दिवसीय कार्यक्रम में सभी विधाओं में विद्यार्थियों ने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में संगीत एवं गायन-वादन प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन डा. संतोष नामदेव एवं डा. टेकेश्वर बिसेन ने किया। जबकि दृश्य कला में चित्र, कोलाज, पोस्टर, कार्टून, फोटोग्राफी और मिट्टी कला का मूल्यांकन श्रीदेव कुमार ने किया।

संगीत गायन एकल में उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ व बड़कोट से आई छात्राओं ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पौड़ी जिले से आए बालक वर्ग के प्रतिभागियों हेमन्त व अजीत की वादन प्रस्तुति ने विशेष सराहना पाई। संगीत समूह प्रतियोगिता में टिहरी और चम्बा के विद्यालयों की छात्राओं ने सामूहिक स्वर-समूह से मंच की गरिमा बढ़ाई। बारह छात्राओं के दल ने लोकधुनों और आधुनिक शैली का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया।

दृश्य कला (एकल) में टिहरी जनपद के दीपक, नेहा और अमन ने पेंटिंग और अभिव्यक्तिपूर्ण कलात्मक कार्यों से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। सांस्कृतिक समूह प्रतियोगिताओं में टिहरी व नरेन्द्रनगर के बालक एवं बालिका समूहों ने लोकनृत्य, सामूहिक नाट्य और पारंपरिक रंग-संयोजन से वातावरण को जीवंत बनाया। रुद्रप्रयाग जिले से आए योगेश, हरेंद्र और अभिनव ने लोकगीत व लोकनृत्य में प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ और नरेन्द्रनगर की छात्राओं के नृत्य समूहों ने ताल, लय और अभिव्यक्ति का अद्भुत मेल प्रस्तुत किया। चम्बा एवं नरेन्द्रनगर की छात्रा रेखा, ज्योति, प्राज्ञा, उर्मिला, भारती, शालिनी, आरती एवं प्रीति ने समूहीय नृत्य में रंगारंग प्रदर्शन किया। 

वहीं समापन अवसर पर मेयर अनीता अग्रवाल ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में बीएसएम इंटर कॉलेज की ओर से सभी अतिथियों, अधिकारियों, निर्णायकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या नीलम कटियार, कमलेश पंवार, विनीता द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन सुखदेव सैनी ने किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी सुश्री पल्लवी नैन, अखिलेश ध्यानी, आदित्य कौशिक, प्रधूमन रावत,  रविन्द्र ममगाई, विकास शर्मा और अशोक त्रिपाठी, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी, परियोजना उपनिदेशक सुश्री पल्लवी नैन, मनोज कुमार सैनी, सतेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र गौड, मनीष कुमार, भास्कर, अजय कौशिक, रंजीत कौर, कंचन, निरूपमा वर्मा, शिवकुमार पाल, आशीष रौतेला, अनिल शर्मा, कविता शर्मा, राधेश्याम, जॉनी प्रसाद, कमल मिश्रा, अमित, कपिल, अजय सैनी, लाल सिंह, डॉली सैनी, ललित मोहन जोशी, अंजली सैनी, अर्चना चौधरी, दीपा कौशिक, रेनू सैनी, ओम सैनी, कंचन मल्होत्रा, दिया कौशिक, अर्चना सैनी, अंजली चौहान, सुबोध मालिक, अभय ढौडियाल और शैलेन्द्र पत्त प्रमुख रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies