दैनिक रूड़की (दीपक अरोड़ा)::
रुड़की। निगम ने सभागार में स्वच्छता सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर पेट्रोल पंप, होटल, रेजीडेंस वेल्फेयर एसोसिएयशन और व्यापार मंडल को सम्मानित किया गया।
नगर निगम ने स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ योगदान करने वाली संस्थाओं का सम्मानित करने का कार्य शुरू किया हुआ है। मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नुपूर वर्मा और सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने इन संस्थाओं को सम्मनित किया। होटल में स्वव्छता का प्रथम पुरस्कार कैशल व्यू और दीप रेंजीडेंसी को मिला। दूसरा स्थान प्रकाश होटल को और तीसरा सेंटर प्वाइंट को मिला।
रेजीडेंस वेल्फेयर एसोसिएयशन में आईआईटी पहले, दयालबाग कालोनी दूसरे और सीबीआरआई और भागीरथी कुंज तीसरे स्थान पर रही। सिविल लाइंस व्यापार मंडल पहले, गणेशपुर व्यापार समिति दूसरे और रामनगर व्यापार मंडल तीसरे स्थान पर रहा। पेट्रोल पंप में वसुदेव पेट्रोल पंप पहले, फूलचंद गुप्ता एंड संस दूसरे और सिखा पेट्रोल पंप तीसरे स्थान पर रह।