दैनिक रूड़की (राहुल सक्सेना)::
रूड़की। मंगलौर में बनाये जा रहे स्लाटर हॉउस के विरोध में हिन्दू संगठन अब फिर से आंदोलन चलाएंगे। इस सम्बंध में उन्होंने पत्रकार वार्ता की।
रूड़की के आदर्श नगर स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संदीप खटाना ने कहा कि मंगलौर में बन रहे स्लॉटर हॉउस के वीरोध में तमाम हिन्दू संगठन लगातार आंदोलन चलाती आ रही है और इस सम्बंध में मुख्यमंत्री से भी मिले थे इसके बाद सरकार से आश्वासन मिला था कि उसका निर्माण रोक दिया गया है।
लेकिन कुछ दिन निर्माण रुकने के बाद स्लॉटर हाउस का निर्माण फिर भी जारी है। कहा कि उत्तराखंड देवनगरी है और रूड़की मंगलौर क्षेत्र यहाँ का प्रवेश द्वार है ऐसे स्थान पर पशुवध शाला नही बनने दिया जाएगा। वहीं आसपास की खेती और लोगों का रहन सहन भी इससे प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण में स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका का समर्थन है अब सरकार को चेताना चाहतें है कि इसका निर्माण तत्काल रुकवाएँ। कहा कि अगर इसका निर्माण नही रुका तो इसके खिलाफ़ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
वार्ता में जिला मंत्री विहिप शिव प्रसाद त्यागी,
गौरक्षा विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश गर्ग,प्रांत प्रमुख गौरक्षा विभाग सुंदर लाल,जिला प्रमुख धर्म जागरण समन्वय पदम गिरी, प्रांत अध्यक्ष गौरक्षा विभाग देवेंद्र पाल, जिलाध्यक्ष गौरक्षा विभाग विनोद त्यागी,जिला संयोजक बजरंगदल सुनील कश्यप, प्रखंड संयोजक मोंटू सैनी आदि मौजूद रहे।