दैनिक रूड़की (मिक्की जैदी) :
रुड़की। सर्व समाज सेवा समिति रुड़की की ओर से जरूरतमंदों को रजाई बांटी गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोगों से आह्वान किया कि वह लोग भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए।रुड़की के बीटी गंज में सर्व समाज सेवा समिति की ओर से एक कार्यक्रम किया गया जिसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल एवं समिति के पदाधिकारियों ने जरूरतमंद लोगों को रजाईयां बांटी।
उन्होंने कहा कि संस्थाओं को इस प्रकार के कार्यों के लिए आगे आना चाहिए और समाज में रह रहे इस प्रकार के लोगों की मदद करनी चाहिए। समिति के अध्यक्ष तिलकराज एडवोकेट एवं प्रमोद जौहर ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर रात गुजारने को मजबूर लोगों को लगभग 100 से अधिक रजाई बांटी गई हैं।कार्यक्रम में अरविंद कश्यप ,प्रमोद जोहर ,अरविंद गुप्ता, नीरज त्यागी, परवीन मेंदीरत्ता ,कमल किशोर, जितेंद्र, एचएम कपूर, नीरज शर्मा, विकास गोयल ,अनुभव कंसल, गगन ग्रोवर, संजीव गुलाटी, दीपक गुलाटी ,दीपक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल ,संजय गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, पंकज मित्तल, गौतम गंभीर, मनीष अरोड़ा, पूजा गंभीर, सरदार अनूप सिंह, चंद्रमा स्नेही ,विनोद सचदेवा, आदि लोग मौजूद रहे।