दैनिक रुड़की (राजेश कुमार) ;
नारसन। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला हरिद्वार जनपद के भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद मंगलौर ग्रामीण का मंडल अध्यक्ष मोहम्मदपुर जट निवासी परितोष धारीवाल को बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।कार्यकर्ताओं ने कहा कि नए मंडल अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने भी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई की सभी मंडल अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वहन करेंगे।
और पार्टी के प्रति समर्पित रहेंगे। हरिद्वार जनपद के किसानों के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष परितोष धारीवाल ने बताया कि वह पार्टी की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।