दैनिक रूड़की (राहुल सक्सेना)::
रूड़की। आज कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य भवन घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष करमजीत सिंह खोखर वर्तमान जिला अध्यक्ष उत्तरांचल पंजाबी महासभा जिला हरिद्वार अपने सैकड़ों साथियों के साथ देहरादून पहुंचे युवा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा निभाते हुए मिशन 2022 को फतह करने का आह्वान किया।
करमजीत सिंह खोखर ने कहा कि जनता अब देख चुकी है कि भाजपा सरकार हर मुहिम हरे कार्य को करने में असफल है जिससे जनता जनता पुरी तरह त्रस्त है और जनता अब इतनी परेशान है कि भाजपा को 1 दिन भी बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा की कुरीतियों का जनता 2022 में मुंहतोड़ जवाब देगी और भाजपा को अपनी कुरीतियों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष कलीम खान,राजेंद्र चौधरी,मकसूद हसन, विकास त्यागी, आशीष सैनी समेत सभी पदाधिकारियों वाह सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।