दैनिक रूड़की (दीपक अरोड़ा)::
रूड़की। उत्तरांचल पंजाबी महासभा व भगत सिंंह ब्रिगेड ने सयुक्त रूप से एक नेक कार्य करते हुए गुरुद्वारे में पाठ करने वाले व्यक्ति की आँखों का ऑपरेशन करवाया। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद के लिए हम सदैव तैयार खड़े हैं।
उत्तरांचल पंजाबी महासभा घई गुट के जिलाध्यक्ष करमजीत सिंह खोकर ने बताया कि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई, उपाध्यक्ष संजीव ग्रोवर, संरक्षक सुभाष सरीन, प्रदेश के नेता जीएस आनंद सुनील अरोड़ा,द्वारा समाज की सेवा करने और नेक कार्यों में हमेशा आगे रहने की मुहिम के तहत में रुड़की जिला के द्वारा गुरुद्वारे के पाठी सोम प्रकाश सिंह की आंखों का सफल ऑपरेशन एक निजी अस्पताल में कराया गया। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य में समाज के कई पदाधिकारियों और सदस्यों का योगदान महत्वपूर्ण रहा। कहा कि इस कारण एक व्यक्ति जिनके लिए शायद ईलाज करवाने के लिए रकम जुटाना सम्भव नही था वह अब महासभा के सदस्यों के कारण फिर से अपना कार्य पहले की तरह कर पाएंगे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष हनीश अरोड़ा,युवा अध्यक्ष हरदीप सिंह और महिला अध्यक्ष नीतू शर्मा आदि शामिल रहे।