दैनिक रूड़की (दीपक अरोड़ा)::
रूड़की। नामित हुए पार्षद धर्मवीर पिंकी को मेयर गौरव गोयल द्वारा शपथ दिलवाई गयी। इस दौरान अन्य पार्षदों ने उनका स्वागत किया।
शासन द्वारा रूड़की नगर निगम में आठ पार्षदों को नामित किया था लेकिन एक नाम पर दो व्यक्तियों की दावेदारी के चलते सात पार्षदों को शपथ दिलवा दी गयी थी। लंबे समय के बाद जब शासन ने दोनों नामों से धर्मवीर शर्मा उर्फ पिंकी निवासी रामनगर पर नामित पार्षद की मोहर लगा दी जिसके बाद सोमवार को महापौर गौरव गोयल व मुख्य नगर आयुक्त पुर वर्मा द्वारा आठवें नामित पार्षद धरमवीर शर्मा को शपथ ग्रहण कराई गई। महापौर गौरव गोयल ने कहा कि नगर निगम में सभी पार्षदों को साथ लेकर नगर के विकास कार्यों को गति दी जाएगी। इस दौरान पार्षद धर्मवीर शर्मा उर्फ पिंकी ने मेयर गौरव गोयल व निगम के अधिकारियों सहित शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित सभी पार्षदों व भाजपा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चौधरी धीर सिंह, पार्षद धीरज पाल, धिराज सिंह,प्रमोद पाल, संजय कश्यप, विजय सिंह रावत, अमित प्रजापति,संजीव शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।