दैनिक रूड़की(दीपक अरोड़ा)::-
रूड़की। मकर संक्रांति के उपलक्ष में शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से खिचड़ी वितरण एवं दान पुण्य का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसी क्रम में सामाजिक कार्यों में एवं समय-समय पर योगदान देने वाली संस्था ऑलवेज हेल्पिंग ह्यूमन ट्रस्ट की ओर से नेहरू स्टेडियम के समीप नहर के पुल पर ट्रस्ट के चेयरमैन अमित सहगल व उनकी टीम के सदस्यों द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल, रेबड़ी, खिचड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया।
ट्रस्ट के चेयरमैन अमित सहगल ने कहा कि मकर संक्रांति पर दान-पुण्य का ऐतिहासिक महत्व है। इस दिन जरूरतमंद गरीब, असहायजनों को दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इसके ऐतिहासिक पौराणिक महत्व को देखते हुए ट्रस्ट की ओर से इस कार्य को किया जा रहा है।
इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक गगन, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, व विनीत हिमांशु, वर्मा आदि उपस्थित रहे।