दैनिक रूड़की (योगराज पाल)::
रूड़की। पुरानी तहसील में गुरुकुलम का भूमि पूजन एवं कामधेनु पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री धन सिंह रावत एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
पुरानी तहसील में गुरुकुलम भूमि पूजन एवं कामधेनु संहिता पुस्तक विमोचन समारोह में पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गौ सेवा आयोग का गठन करके एवं गंगा के स्केप चैनल को समाप्त करने जैसे बड़े कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि भारत की ज्ञान परम्परा और सँस्कृत का कोई सानी नही है। उन्होंने कहा धर्म के प्रचार प्रसार को आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी हैं। मेयर गौरव गोयल ने कहा संस्कृति के प्रचार प्रसार और उसे सम्भाले रखने में यह गुरुकुल मील का पत्थर साबित होगा उन्होंने कहा कि समाज को संस्कृति से जोड़े रखने में ज्योतिष की बहुत महत्ता है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता ने कहा गुरुकुल की स्थापना से रुड़की ही नही आसपास के क्षेत्र को लाभ होगा। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। जिलाध्यक्ष भाजपा जयपाल सिंह चौहान ने कहा संस्कृति से दूर जा रहे लोगों को संस्कृति से जोड़े जाने में ज्योतिष का महत्वपूर्ण योगदान है उन्होंने कहा कि कामधेनु पुस्तक भी लोगों को गौ सेवा की ओर अग्रसर करेगी।
कार्यक्रम संयोजक पण्डित रमेश सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड देवो की भूमि है और यहां से पूरे देश में धर्म की धारा बहती है। उन्होंने कार्यक्रम में आये अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर एवं पटके पहनाकर सम्मान किया और कार्यक्रम में आये लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ज्योतिषाचार्य पण्डित रजनीश शास्त्री ने किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री राजेन्द्र अंथवाल,माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, अशोक वर्मा, मुकेश अग्रवाल, इंदर बधान, राजकुमार दुखी, श्यामवीर सैनी, पूनम सिंह, मुमताज अब्बास, पंकज नन्दा, कविता रावत,तनुज राठी,गौरव त्यागी, मोहित राष्ट्रवादी, मनोज, दर्शन लाल, रामकुमार गुप्ता, मनोज नायक, पुरुषोत्तम, मुकेश शास्त्री, राम विलोचन,आदित्य शर्मा, अंजुम गौड़, नफिसुल हसन, सावित्री मंगला आदि मौजूद रहे।