दैनिक रुड़की (रियाज कुरैशी)::
रुड़की। चार दिन पूर्व मोहल्ला कानूनगोयान से एक होटल स्वामी के कमरे से एक अज्ञात चोर ने दिनदहाडे सिलेंडर चोरी कर लिया। होटल स्वामी ने चोर की पहचान करने के लिए आसपास प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये। सीसीटीवी फुटेज में सिलेंडर चोरी कर ले जाते हुए चोर दिखाई दे रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सदफ अली रुड़की के मोहल्ला कानूनगोयान में एक होटल चलाते है। रसोई के लिए उन्होंने एक कमरा अलग से किराये पर लिया हुआ है। बीते शुक्रवार को समय करीब 2 से 3 बजे के बीच एक चोर ने उनकी रसोई में रखे सिलेंडर को चोरी कर लिया। पीडित सदफ अली ने आसपास सभी से चोरी हुए सिलेंडर की बाबत जानकारी जुटाई, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद पीडित ने आसपास प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किये।
इन सभी सीसीटीवी फुटेज में चोर अलग अलग एंगल से दिखाई दे रहा है, लेकिन उसका चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। कैमरे के सामने चोर अपना चेहरा छुपाये हुये है। इससे प्रतीत होता है कि पहले चोर ने आसपास क्षेत्र की रेकी की, उसके बाद चोरी को अंजाम दिया। वहीं अभी पीड़ित सदफ अली ने इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।